श्रीलंका में तेज रफ्तार बस पुल से टकराकर महावेली नदी में गिरी, 11 की मौत

कोलंबो, । श्रीलंका में रविवार को एक बस के नदी में गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
67 से अधिक यात्रियों को अक्कराईपत्थु ले जा रही बस देश की चार प्रमुख नदियों में से एक महावेली नदी में गिर गई।
नदी में गिरे कुछ लोगों को सेना और क्षेत्र के ग्रामीणों ने बचाया।

माना जाता है कि कई यात्री बह गए हैं और शवों को ढूंढने के लिए गोताखोरों को तैनात किया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि तेज रफ्तार बस मनमपिटिया में कोटालिया पुल से टकराई और नदी में गिर गई।पुलिस के मुताबिक, घायल लोगों को पोलोन्नारुवा अस्पताल ले जाया गया है और शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।दुर्घटना का कारण लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube