संचार उपग्रह जीसैट-31 का फ्रेंच गुएना से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नवीनतम संचार उपग्रह जीसैट -31 को आज सुबह फ्रेंच गुएना में द स्पेसपोर्ट से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। लॉन्च वाहन एरियन 5 वीए-247 फ्रेंच गुएना यूरोपियन अंतरिक्ष केंद्र के कौरू लॉन्च बेस से भारतीय समयानुसार सुबह 2:31 बजे भारत के जी सैट-31 को अन्य उपग्रहों के साथ लेकर उड़ा। करीब 42-मिनट की उड़ान के बाद उपग्रह जियोसिंक्रोनस अंतरण कक्षा तक पहुंच गया। 2536 किलोग्राम भारी जीसैट -31 कू-बैंड ट्रांसपोंडर को उन्नत करेगा। उपग्रह अन्य भारतीय उपग्रहों को संचालित करने में सहयोग प्रदान करेगा। इसरो प्रमुख के शिवन ने कहा कि जीसैट 31 को कई तरह के कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह देश में संचार सुविधाएं मुहैया कराने में मदद करेगा। यह डीटीएच, एटीएम स्टॉक एक्सचेंज, बहुतायत में डाटा ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube