‘संजू’ में पहली पत्नी का जिक्र नहीं, क्या नाराज हैं बेटी त्रिशाला?

संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक संजय दत्त और उनके परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. दूसरी तरफ खबर है कि संजय दत्त की बेटी त्रिशाला फिल्म से नाराज हैं.

खबरों के मुताबिक, फिल्म में त्रिशाला की मां और संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा को जिक्र नहीं है और ना ही त्रिशाला का. इसी बात से त्रिशाला को नाराजगी है. मूवी में मान्यता दत्त का रोल दिखाया गया है. हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो मालूम नहीं, लेकिन बॉलीवुड गलियारों में ये चर्चा छाई हुई है.

ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है कि त्रिशाला हमेशा पापा संजय के लिए ट्वीट या इंस्टा पोस्ट करती रहती हैं. लेकिन संजू फिल्म को लेकर उनकी तरफ से कोई पोस्ट सामने नहीं आया है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube