सनी देओल ने बनाया अपना प्रतिनिधि: पंजाब

सांसद सनी देओल ने लोकसभा क्षेत्र की कमान अपने फिल्मी साथी गुरप्रीत सिंह पलहेड़ी को सौंप दी है। कैंप ऑफिस जनपथ से जारी एक पत्र के अनुसार गुरप्रीत सिंह हलके के महत्वपूर्ण मुद्दों और मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए आधिकारिक तौर पर सनी देओल के प्रतिनिधि होंगे। इससे गुरप्रीत सिंह आधिकारिक सभाओं में भी हिस्सा ले सकेंगे। सोमवार को जैसे ही यह पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो इसका विरोध शुरू हो गया। सनी देओल ने जीत के बाद हलके में लोगों से मुलाकात तक नहीं की। वह दो दिन के लिए गुरदासपुर आए लेकिन केवल नेताओं से मिल कर चले गए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube