समीर वर्मा हुए फ्रेंच ओपन से बाहर

पेरिस : भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। प्री क्वार्टरफाइनल में प्रणीत को इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। क्रिस्टली ने 42 मिनट तक चले मुकाबले में प्रणीत को 21-16,21-14 से शिकस्त देकर बाहर का रास्ता दिखाया। प्रणीत ने इससे पहले ब्राजील के यगोर कोएल्हो को 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 12-17 से पराजित कर प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। प्रणीत से पहले समीर वर्मा को भी क्रिस्टली ने ही हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। क्रिस्टली ने समीर को एक घंटे और एक मिनट तक चले मुकाबले में 16-21, 21-17, 21-15 से हराकर बाहर किया था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube