सर्दियों में गोंद के लड्डू का करे सेवन, स्वस्थ को होंगे ये लाभ

सर्दी के मौसम में उन चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए जिनकी तासीर गर्म होती हैं। ताकि शरीर को ठंड ना लग सके। सर्दी के दौरान गोंद के लड्डू खाना उत्तम माना जाता है और इनका सेवन करने से शरीर को अनगिनत लाभ पहुंचते हैं। तो आइए जानते हैं गोंद के लड्डू के फायदे।

शरीर की कमजोरी हो दूर: शरीर की कमजोरी को दूर करने में भी गोंद के लड्डू सहायक होते हैं और इन्हें खाने से शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है। इसलिए जो महिलाएं अधिक थकान महसूस करती हैं वो रोज इन्हें खाया करें।

एनिमिआ से राहत :शरीर में खून की कमी होने पर अगर ये लड्डू खाएं जाएं तो शरीर में खून की मात्रा पूरी हो जाती है। इसलिए जिन लोगों के शरीर में कम खून है वो इन लड्डू को जरूर खाया करें।

जोड़ों का दर्द: सर्दी के मौसम में जोड़ों में दर्द की शिकायत काफी बढ़ जाती है और लोगों को चलने और बैठने में बेहद ही तकलीफ होती है। हालांकि सर्दी के मौसम में अगर गोंद के लड्डू खाएं जाएं तो जोड़ों का दर्द सही हो जाता है।

Constipation से राहत :कब्ज के मरीजों के लिए गोंद के लड्डू फायदेंमद होते हैं और इन्हें खाने से कब्ज की समस्या सही हो जाती है। कब्ज होने पर आप रोज रात को एक लड्डू गर्म दूध के साथ जरूर खाएं ।

कमजोर हड्डियों को मजबूत करे :हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने में भी ये लड्डू लाभदायक होते हैं और इन्हें खाने से हड्डियां कमजोर नहीं पड़ती हैं। इसलिए आप रोज रात को सोने से पहले एक गोंद का लड्डू गर्म दूध के साथ खा लें। गर्म दूध के साथ लड्डू खाने से हड्डियों और मांसपेशि‍यों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा  रीढ़ की हड्डी के लिए भी ये लड्डू उत्तम माने जाते हैं।

सर्दियों में गर्मी के लिए :गोंद के लड्डू खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और शरीर को ठंड आसानी से नहीं लगती है। इसलिए सर्दी शुरू होते हैं आप गोंद के लड्डू खाना शुरू कर दें। रोज सुबह एक गोंद का लड्डू खाने से शरीर के अंदर गर्माहट बनीं रहेगी और ऐसा होने पर आपको जुकाम और खांसी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बढे रोग प्रतिरोधक क्षमता : गोंद के लड्डू सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं और इन्हें खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने पर शरीर आसानी से बीमार नहीं पड़ता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube