सलमान खान संग नेहा ने शेयर किया शादी का खास राज

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अब शादी शुदा हो चुकीं हैं। जी हाँ, बीते दिनों ही उन्होंने शादी की है और अब शादी के बाद वह शो इंडियन आइडल को जज कर रहीं हैं। ऐसे में बीते रव‍िवार को ही उन्हें बिग बॉस 14 के घर में देखा गया जहाँ वह अपने भाई के लिए दुल्हन खोजने आई थीं और अपने गाने शोना शोना का प्रमोशन करने आईं थी।

यहाँ आने के बाद जब सलमान ने उनसे उनकी चट मंगनी पट ब्याह के बारे में पूछा तो नेहा ने बेहतरीन जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, उनकी अपने पति रोहनप्रीत स‍िंह से पहली मुलाकात ‘नेहू दा व्याह’ वीड‍ियो शूट के दौरान हुई थी। इस दौरान ही दोनों ने एक दूजे को पसंद कर लिया। सलमान को बताते हुए नेहा ने कहा कि, ‘वे किसी भी चीज को लेकर एक बार में ही सटीक फैसला लेती हैं। चाहे वे कपड़े ही क्यों ना हो, वे एक बार ये डिसाइड कर लेती हैं कि क्या लेना है तो वह उसी पर ट‍िकी रहती हैं।

शादी के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ।’ उन्होंने बताया सेट पर रोहनप्रीत संग काम करने के दौरान दोनों की शादी पक्की हो गई। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। वैसे आपको पता ही होगा नेहा ने बीते 24 अक्टूबर 2020 को रोहनप्रीत संग ब्याह रचाया है। बाद में दोनों हनीमून के लिए दुबई गए और यहां से उनकी तस्वीरें सुर्ख‍ियों में छाई रही। फिलहाल दोनों एक दूजे के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं और दोनों के नए नए गाने भी लगातार आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube