ससुराल के लिए लकीचार्म बनीं प्रियंका चोपड़ा, जोनास ब्रदर्स को मिली बड़ी खुशखबरी

कहते हैं महिलाओं के कदम पति की किस्मत लेकर आते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ है हमारे बॉलीवुड के विदेशी दमाद निक जोनास के साथ जब उन्होंने थामा देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा का हाथ. जी हां! हाल ही में जोनास ब्रदर्स का सिंगल ‘सकर’ रिलीज हुआ था. जो पूरी दुनिया के म्यूजिक लवर्स को कुछ ज्यादा ही पसंद आया. आलम यह है कि कुछ ही दिनों में ‘सकर’ चलते जोनास ब्रदर्स बिलबोर्ड में पहले नंबर पर आ चुके हैं. इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सोशल मीडिया वॉल पर तस्वीर शेयर करके दी.

प्रियंका चोपड़ा ने सिंगल ‘सकर’ के लिए पति निक जोनस और उनके दोनों भाइयों केविन और जो जोनस की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इन तीनों पर बेहद गर्व है. जोनस भाइयों ने ‘सकर’ से वापसी की है. बिलबोर्ड में इसके पहले स्थान पर पहुंचने पर प्रियंका ने निक, केविन और जो की तारीफ की है. उन्होंने आर्टिकल का लिंक ‘बिलबोर्ड डॉट कॉम’ पर साझा किया.

फिल्म ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ की अभिनेत्री ने सोमवार को ट्वीट किया, “जोनास ब्रदर्स ने बिलबोर्ड हॉट 100 में पहले स्थान पर आगाज किया! ओएमजी! मैं आप लोगों पर इससे ज्यादा गर्व नहीं कर सकती (अंदर से खुशी में चीख रही हूं)..निक जोनास, केविन जोनास और जो जोनास.”

इसके बाद प्रियंका ने दो तस्वीरें अपने पति निक के साथ शेयर की हैं जिसमें दोनों जमकर सेलीब्रेट करने के अंदाज में नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के केप्शन में प्रियंका ने लिखा है, ‘जब आपका पति नंबर 1 पोजिशन पर हो’.

‘बिलबोर्ड डॉट कॉम’ के मुताबिक, इससे पहले 2008 में तीनों भाइयों निक, केविन और जो जोनास का गाना ‘बर्निग अप’ पांचवें स्थान पर पहुंचा था. ‘सकर’ इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ. इसमें प्रियंका भी अपने पति और सिंगर निक जोनस के साथ नजर आईं.

इसमें केविन अपनी पत्नी डेनियल और जो भी टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री व अपनी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ हैं

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube