सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास

दुबई | सात्विकसैराज रन्किरेड्डी और चिराग शेट्टी ने रविवार को इतिहास रच दिया। भारतीय जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया।

भारतीय जोड़ी ने आठवीं सीड मलेशिया के यीयू सिन ओंग और ई यी तियो को फाइनल में 16-21, 21-17, 21-19 से हराया। उन्होंने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम जीतकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

भारत का इस प्रतियोगिता में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले दिनेश खन्ना ने 1965 में एकल का स्वर्ण पदक जीता था। वे एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने और फिर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने।

सात्विक और चिराग ने टोक्यो में 2022 विश्व चैंपियनशिप में पुरुष युगल में कांस्य पदक जीता था। वे एशियाई टीम चैंपियनशिप (2016, 2020) में दो कांस्य पदक पहले जीत चुके हैं।

यह स्वर्ण पदक उनके करियर का सबसे बड़ा पदक माना जाएगा। उन्होंने बीडब्लूएफ वल्र्ड टूर में पांच खिताब जीते हैं और दो बार उपविजेता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube