
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का जन्मदिन 12 अगस्त को होता है। सारा अली खान की जब-जब फिल्मों की बात होगी तब उनकी उस समय की भी चर्चा भी जरूर होगी जब उनका वजन 96 किलो हुआ करता था। बताया जाता है कि सारा ने बचपन से एक्टिंग का सपना देखा जरूर लेकिन 96 किलो वजन के कारण कभी नहीं सोचा था कि वो एक्टिंग कर पाएंगी। स्कूल-कॉलेज हर जगह लोग उन्हें उनके मोटापे की वजह से चिढ़ाते थे। सारा अली खान की दो फिल्में ‘केदारनाथ’ और ‘सिम्बा’ कर चुकी हैं।




