सावन में बन रहा है शनि का ‘शश राजयोग’, इन 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, दूर होंगे सभी कष्ट

श्रावण मास आने में कुछ ही दिन रह गए है। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय माह है। पंचांग के अनुसार, इस साल 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत होगी और इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिवजी की विधि-विधान से पूजा करना और सोमवार के व्रत रखने से भक्तों की मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के महीने में शनि देव कुंभ राशि में रहकर शश राजयोग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष के  मुताबिक, चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें और दसवें घर में शनि अपने स्वराशि (मकर, कुंभ) या  फिर उच्च राशि तुला में मौजूद होता है। ऐसी स्थिति में शश राजयोग का निर्माण होता है। कहा जाता है कि कुंडली में शश राजयोग बनने से व्यक्ति को सफलता, बड़ी से बड़ी बीमारी से छुटकारा मिलता है। करियर में सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं सावन में शश राजयोग के निर्माण से किन राशियों को होगा फायदा।

मिथुन राशि

शनि के शश राजयोग बनने से मिथुल राशि के जातकों को काफी लाभ मिलेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेंगी। जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापारिक स्थिति बेहतर होगी। करियर में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि

सावन में शनिदेव के शश राजयोग के निर्माण से मकर राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कानूनी मामलों में विजयी हासिल होगी। नौकरी-व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। मानसिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे।

कुंभ राशि

शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ पर विशेष कृपा बरसाने वाले हैं। कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। करियर में तरक्की के सुनहरे अवसर मिलेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। व्यापार में लाभ हो सकता है। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।

मीन राशि

सावन के 27 दिनों तक मीन राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। कारोबार में मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जीवन के हर क्षेत्र में बड़ा कामयाबी मिल सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में चल रहे सभी दुख दूर होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube