सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से ट्रोल हुईं रश्मि तो भड़ककर कहा- ‘तुम बेवकूफों को…’

रश्मि देसाई अपनी क्यूटनेस के लिए मशहूर हैं। उनकी अदाओं के लाखो लोग फैन हैं और सभी उन्हें खूब प्यार देते हैं। आपको याद हो तो वह बिग बॉस में नजर आईं थीं और शो के दौरान उन्होंने खूब धमाल मचाया था। वैसे रश्मि उन अभिनेत्रियों में से भी एक है जो हर बार ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं लेकिन मुंहतोड़ जवाब भी देती हैं। अब इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। जी दरअसल इन दिनों भी रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार हो रही हैं।

हुआ यूँ कि कुछ समय पहले से रश्मि देसाई के फैंस डिमांड कर रहे थे कि वो अपनी और सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर फैंस के साथ शेयर करें। कई लोग इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी रश्मि देसाई से यही गुजारिश करते नजर आए। अपने फैंस का दिल रखने के लिए रश्मि ने अपनी और सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर शेयर कर दी। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए रश्मि देसाई ने लिखा कि वो ये फोटो पब्लिक डिमांड पर शेयर कर रही हैं। आप देख सकते हैं इस तस्वीर वह और सिद्धार्थ शुक्ला किचन में काम करते नजर आ रहे हैं। केवल यही नहीं बल्कि तस्वीर में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला ने मैचिंग कपड़े भी पहने हुए हैं। जैसे ही इस तस्वीर को सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने देखा तो उनका गुस्सा भड़क गया और उन्होंने रश्मि को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि, ‘रश्मि देसाई फुटेज पाने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर का इस्तेमाल कर रही है।’

जैसे ही रश्मि देसाई ने यह कमेंट देखा वैसे ही वह भड़क गई और उन्होंने जवाब में लिखा, ‘मुझे लगता है कि लोगों को अपना दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए। वो मेरा को एक्टर रह चुका है। तुम बेवकूफों को ये बात समझ नहीं आ रही है कि मैंने ये तस्वीर फैंस के कहेन पर शेयर की है। मुझे किसी की अटेंसन की कोई जरूरत नहीं है। ये बात हमेशा याद रखना।’ इस तरह रश्मि ने ट्रोलर को सबक सीखा डाला।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube