सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए आचार्य पवन त्रिपाठी

(ब्यूरो) मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के सुप्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट की कमेटी घोषित की है जिसमें मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिंदूवादी नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके आचार्य त्रिपाठी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के निवासी हैं। इस पद पर नियुक्त होने पर आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि हमने इस पद को भगवान श्रीगणेश की सेवा के रूप मे स्वीकार किया है। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी मुंबई कई वर्षों से सन्यास आश्रम से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के कई शास्त्रों का बारीकी से अध्ययन किया है और अब तक हजारो छात्रों को संस्कृत में शिक्षित कर चुके हैं। आचार्य पवन त्रिपाठी के कोषाध्यक्ष नियुक्त होने से मंदिर ट्रस्ट को भी उनके अनुभव का लाभ मिल सकेगा।

संस्कृत की शिक्षा देने के साथ ही आचार्य त्रिपाठी ने कई राजनीतिक आंदोलनों में भाग लिया है। शिक्षा के साथ ही राजनीतिक कार्यों के माध्यम से आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई महानगर के उत्तर भारतीय समाज में खासे लोकप्रिय हैं। मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीय लोगों के सुख-दुख में सदैव सहभागी होते हैं। इसलिए मुंबई के हिंदीभाषी समाज के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। आचार्य त्रिपाठी को सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष नियुक्त करने पर उनके शुभचिंतकों और खासतौर से उत्तर भारतीय समाज ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया है और आचार्य पवन त्रिपाठी को शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube