सिरफिरे आशिक ने सरेआम बेरहमी से किया अपनी प्रेमिका का कत्ल

मुंबई. मुंबई के ठाणे इलाके में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का सरेआम क़त्ल कर दिया. ठाणे के आरटीओ दफ्तर के पास ही प्रेमी ने अपनी प्रेमी के पेट में चाकू घोंप दिया. घटना के तुरंत बाद ही घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद ही डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था लेकिन कुछ ही घंटो में भिवंडी की नारपोली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान आकाश नाम से हुई हैं.

सूत्रों की मानें तो 21 वर्षीय प्राची झाडे़ कोपरी के किशोर नगर की रहने वाली थी. प्राची बेडेकर कॉलेज से बीकॉम दूसरे साल की पढाई कर रही थी. अपना घर चलाने के लिए प्राची पढाई के साथ-साथ कापुरबावडी स्थित एक ऑफिस में जॉब करती थी. प्राची हर रोज अपनी दोस्त के साथ एक्टिवा पर ही ऑफिस जाती थी और शनिवार सुबह भी वो ऑफिस जा रही थी और इस दौरान ही ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे स्थित आरटीओ ऑफिस के पास ही सर्विस रोड पर आकाश ने प्राची को रोका और इस दौरान दोनों में कुछ कहासुनी भी हुई थी.

कहासुनी के बाद ही आकाश ने चाकू निकालकर प्राची पर कई बार हमला किया और उसे लहूलुहान कर दिया और फिर फरार हो गया था. जैसे ही ठाणे पुलिस को खबर लगी तो वो घटनास्थल पर पहुंचे. कुछ देर बाद ही भिवंडी की नारपोली पुलिस आरोपी आकाश को पकड़ लिया. सुनने में आया है कि आकाश और प्राची पिछले तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध भी थे. लेकिन पिछले कुछ समय से प्राची और आकाश के बीच मनमुटाव चल रहा था.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube