सिरफिरे युवक ने की अपनी पत्नी की हत्या, हाथ में कटा हुआ सिर लेकर पहुंचा थाने

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार को एक युवक ने अपनी पत्नी का क़त्ल करके, उसका कटा हुआ सिर लेकर थाने जा पहुंचा. उसकी इस हरकत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया है कि घटना जहांगीराबाद थाना इलाके के बहादुरपुर गांव की है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी का क़त्ल कर दिया. 

इसके बाद आरोपी ने उसका सिर काट लिया और कटा हुआ सिर लेकर थाने जा पहुंचा. थाना प्रभारी ने युवक को जेल में बंद कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि युवक पहले अपनी पत्नी को घर के बाहर खींचकर लाया और हसिया से उसका गला रेत दिया. युवक को पत्नी का कटा सिर हाथ में लिए हुए जहांगीराबाद थाना की तरफ जाते हुए देखकर लोग डर गए.

थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि अखिलेश की दो साल पहले शादी हुई थी. उसकी एक बेटी भी थी, जिसकी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी. शनिवार की दोपहर लगभग पौने दो बजे युवक और उसकी पत्नी रंजनी के बीच विवाद हो गया. युवक ने पत्नी को पीटते हुए घर के बाहर ले गया और उसका गला रेत दिया. इसके बाद वह जहांगीराबाद थाने की तरफ चल दिया.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube