सीएम योगी ने इसरो के एसएसएलवी-डी 3/ ईओएस-08 मिशन के सफल समापन पर दी बधाई

लखनऊ, 16 अगस्त: मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इसरो के एसएसएलवी-डी 3/ ईओएस-08 मिशन के सफल समापन पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये मिशन के सफल समापन पर इसरो के वैज्ञानिकों की उपलब्धि की सराहना की और शुभकामनाएं दीं।

इसरो का सफल मिशन नवाचार और उपलब्धि के एक नए युग की शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसरो को बधाई देते हुए लिखा, “इसरो और हमारे समर्पित वैज्ञानिकों को एसएसएलवी-डी 3/ ईओएस-08 मिशन के सफल समापन पर बहुत-बहुत बधाई। यह मील का पत्थर भारत के अंतरिक्ष प्रयासों में एक महत्वपूर्ण छलांग का प्रतीक है, जो नवाचार और उपलब्धि के एक नए युग की शुरुआत करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए धन्यवाद, जो भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। निरंतर सफलता और भविष्य में और अधिक अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए टीम इसरो को शुभकामनाएं। जय हिंद।”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube