सीबीएसई कक्षा दसवीं विज्ञान का पेपर आज

सीबीएसई की ओर से आज यानी 25 फरवरी को कक्षा दसवीं विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज यानी 25 फरवरी, 2026 को सीबीएसई कक्षा दसवीं विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा केवल एक शिफ्ट में सुबह 10.30 बजे से लेकर 1.30 बजे तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केद्रों में आयोजित कराई जाएगी। बता दें, इस साल कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 25 लाख छात्र एवं छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

इसके साथ ही परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले छात्र एवं छात्राओं को विज्ञान प्रश्न पेपर पढ़ने का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस दौरान छात्रों को प्रश्न पेपर को पढ़ने एवं उसका विश्लेषण करने का समय दिया जाएगा। बता दें, विज्ञान की इस परीक्षा में छात्रों से तीन सेक्शन भौतिक, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञान परीक्षा का पैटर्न
कक्षा दसवीं विज्ञान की परीक्षा तीन घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में तीन सेक्शन भौतिक, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में छात्रों से कुल 80 अंकों के कुल 39 सवाल पूछे जाएंगे। विज्ञान की परीक्षा में छात्रों से बहुविकल्पीय प्रकार, लघु उत्तरीय प्रश्न, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और केस स्टडी पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube