सीबीडीटी चेयरमैन नितिन गुप्ता का कार्यकाल नौ महीने बढ़ा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता का कार्यकाल नौ महीने के लिए बढ़ा दिया है। सरकार की एक अधिसूचना में नितिन गुप्ता को उनकी निर्धारित सेवानिवृत्ति के दिन सेवा विस्तार दिया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने एक अक्टूबर 2023 से 30 जून 2024 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अनुबंध के आधार पर नितिन गुप्ता को सीबीडीटी चेयरमैन के रूप में फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

नितिन गुप्ता आयकर विभाग के 1986 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। 60 वर्षीय गुप्ता को केंद्र सरकार ने पिछले साल जून में सीबीडीटी प्रमुख नियुक्त किया था। वह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे। गौरतलब है कि सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए शीर्ष नीति-निर्धारक निकाय है। इसका एक अध्यक्ष होता है। इसमें छह सदस्य हो सकते हैं जो विशेष सचिव स्तर के होते हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube