पैरा-एथलीट सुंदर, अजीत और रिंकू ने टोक्यो पैरालंपिक के लिए किया क्वालीफाई

नई दिल्ली : भारतीय पैरा-एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर ने सोमवार को विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के भालाफेंक स्पर्धा में एफ-46 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि एक अन्य भारतीय अजीत सिंह ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक पर कब्जा किया। गुर्जर ने 61.22 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया, वहीं अजीत ने 59.46 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही दोनों एथलिटों ने टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई भी कर लिया। इन दोनों के अलावा प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर आए एक अन्य भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी रिंकू ने भी टोक्यो पैरालिंपिक में अपना स्थान पक्का कर लिया।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) मीडिया के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल ने ट्वीट किया, “भारत के सुंदर सिंह गुर्जर ने 61.22 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण और अजीत सिंह ने 59.46 मीटर के थ्रो के साथ विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के भालाफेंक स्पर्धा में एफ-46 श्रेणी में कांस्य पदक जीता। सुंदर, अजीत और चौथे स्थान पर रहने वाले रिंकू टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।” बता दें कि टोक्यो में 16वें पैरालंपिक का आयोजन 25 अगस्त से छह सितम्बर तक होगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube