सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली के सीक्वल में आर माधवन दिखाई देंगे

सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली के सीक्वल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. ये फिल्म बनने से पहले ही अपनी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है. पहले ऐसी खबर थी कि बंटी और बबली के सीक्वल में पहली फिल्म की तरह रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन नजर आएंगे. लेकिन नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की जगह आर माधवन दिखाई देंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंटी और बबली के सीक्वल में पहले अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी कैमियो प्ले करने वाले थे. लेकिन अभिषेक ने इस फिल्म से बैकआउट कर लिया है. अब अभिषेक की जगह इस फिल्म में आर माधवन दिखाई देंगे.

बंटी और बबली के सीक्वल में गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी बंटी के रोल में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में न्यूकमर शरवरी वाघ भी दिखाई देंगे. बता दें कि बंटी और बबली सीक्वल को वरुण वी शर्मा डायरेक्ट करेंगे. इससे पहले वो अली अब्बास जफर की फिल्म टाइगर जिंदा है में चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube