सूडान में सेना के दोनों पक्षों में जोरदार संघर्ष जारी

व्यूरो : सूडान में सेना के दोनों पक्षों में जोरदार संघर्ष के बीच गोलीबारी और हवाई हमलों से राजधानी खार्तूम और नील नदी के समीप बसा आमडुरमैन शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि देश में किसी ऐसी जगह पर 31 भारतीय नागरिकों के फंसे होने की खबर है, जिसकी जानकारी नहीं है।

अफ्रीकी देश सूडान गृहयुद्ध की आग में झुलस रहा है। लोगों की मौतें इतनी की जानकर घबराहट हो जाए। नरसंहार के बीच 24 घंटे के लिए सूडान की सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स इन दोनों पक्षों में संघर्ष विराम था, लेकिन जल्दी ही यह युद्घविराम टूट गया। सूडान में सेना के दोनों पक्षों में जोरदार संघर्ष के बीच गोलीबारी और हवाई हमलों से राजधानी खार्तूम और नील नदी के समीप बसा आमडुरमैन शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि देश में किसी ऐसी जगह पर 31 भारतीय नागरिकों के फंसे होने की खबर है, जिसकी जानकारी नहीं है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी दोनों जनरलों से बात कर 24 घंटे का युद्धविराम लागू कराया था लेकिन उच्च स्तर पर राजनयिक दबाव के बावजूद यह नाकाम रहा। बुधवार पांचवे दिन तक 270 लोगों की मौत हो गई और 2600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। डब्ल्यूएचओ ने यह बात कही है।

इस बीच जो भारतीय इस गृहयुद्घ में फंसे हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर भारत पूरी सतर्कता से नजर रखे हुए है। विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने अमेरिका, ब्रिटेन,सऊदी अरब, युनाइटेड अरब अमीरात से बातचीत कर इस मामले में कॉर्डिनेशन बनाया है। इन देशों के समकक्षों ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को सहयोग का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube