सैफ अली खान ने करीना कपूर की डिलीवरी डेट की कंफर्म, तैमूर अब जल्द ही बनेंगे बड़े भाई

बॉलीवुड के जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। वहीं कुछ दिनों पहले ही सैफ ने ये घोषणा की थी की तैमूर अब जल्द ही बड़े भाई बनने जा रहे हैं। पहले करीना की डिलीवरी मार्च में बताई जा रही थी। वहीं अब सैफ ने इस बात की पुष्टि की है कि डिलीवरी डेट मार्च में नहीं बल्कि फरवरी में है।

सैफ ने कहा कि करीना की डिलीवरी फरवरी में भी हो सकती है। सैफ ने आगे यह भी कहा कि हम उसे लेकर काफी रिलैक्स हैं। वो कभी भी आकर हमें हाय कह सकता है..हम उसे लेकर काफी रिलैक्सड हैं साथ ही हम काफी एक्साइटेड भी हैं। इसके साथ ही सैफ ने आगे बताया कि दूसरा बच्चा होना एक बड़ी जिम्मेदारी है। अब जल्द ही तैमूर को उनका छोटा भाई या बहन मिलने वाली है। हम सभी उसे लेकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं।

वहीं करीना कपूर की बात करें तो वे किसी न किसी काम में खुद तो बिजी रखती हैं। इन दिनों करीना के वर्कआउट वीडियोज वायरल हो रहे हैं। करीना अपने आप को पूरा रिलैक्स दे रही हैं। इसके साथ ही करीना योग कर अपने आप को फिट रखती हैं। वे अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रख रही हैं। वहीं कुछ दिनों पहले करीना ने अपना डाइट प्लान भी शेयर किया था। फैंस करीना के फोटोज और वीडियोज पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। वहीं करीना कपूर ने 20 दिसंबर 2016 में तैमूर अली खान को जन्म दिया था, लेकिन तैमूर के जन्म लेते ही उनका नाम काफी विवादों में आ गया था। हालांकि अब लोग तैमूर को काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं। वहीं करीना के दूसरे बच्चे का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube