सोने एवं चांदी के वायदा दामों में देखने को मिली भारी गिरावट, जानें क्या रह गए हैं रेट

सोने एवं चांदी के वायदा दाम में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:16 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 248 रुपये यानी 0.51 फीसद की गिरावट के साथ 47,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 48,228 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अगस्त अनुबंध वाले सोने का मूल्य 206 रुपये यानी 0.42 फीसद की टूट के साथ 48,298 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 48,504 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Rate in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:17 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 353 रुपये यानी 0.50 फीसद की गिरावट के साथ 69,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 70,338 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 309 रुपये यानी 0.43 फीसद की भाव कमी के साथ 71,113 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में यानी मंगलवार को जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 71,422 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का दाम (Gold Price in Global Market)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 3.60 डॉलर यानी 0.20 फीसद की गिरावट के साथ 1,789.50 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। वहीं, हाजिर बाजार में सोने के भाव 5.21 डॉलर यानी 0.29 फीसद की कमी के साथ 1,788.58 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price in International Market)

कॉमेक्स पर जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.13 फीसद यानी 0.49 फीसद की टूट के साथ 26.48 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.13 डॉलर यानी 0.60 फीसद की गिरावट के साथ 21.93 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube