सोने की वायदा कीमतों में देखी गई तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानिए आज के रेट

सोने और चांदी की वायदा कीमतों में शुक्रवार को बढोत्तरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का रेट सुबह 11:46 बजे 290 रुपये यानी 0.58 फीसद की बढ़त के साथ 50,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गुरुवार को दिसंबर में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत 50,175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। वहीं, फरवरी 2021 के अनुबंध वाले सोने की कीमत 466 रुपये यानी 0.93 फीसद की तेजी के साथ 50,632 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 50,166 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। 

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत सुबह 11:47 बजे 742 रुपये यानी 1.23 फीसद की तेजी के साथ 61,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 60,519 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर, मार्च 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 883 रुपये 1.42 फीसद की बढ़त के साथ 63,065 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। गुरुवार को मार्च, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 62,182 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव (Gold Price Today in Global Market)

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 17 डॉलर यानी 0.90 फीसद की तेजी के साथ 1,912.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में सोना 13.45 डॉलर यानी 0.71 फीसद की भाव तेजी के साथ 1,907,27 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत (Silver Price in International Market)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 0.47 डॉलर यानी 1.96 फीसद की तेजी के साथ 24.35 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। दूसरी ओर हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.32 डॉलर यानी 1.35 फीसद की बढ़त के साथ 24.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube