सोने के दाम में पिछले हफ्ते में आई भारी गिरावट, चांदी भी हुई काफी सस्ती; जानें क्या रह गए हैं रेट

 धनतेरस और दीवाली बीतने के बाद पिछले सप्ताह सोने के दाम में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले कारोबारी सप्ताह में सोने के दाम में कुल-मिलाकर 839 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में 2,074 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी टूट दर्ज की गई। विश्लेषकों के मुताबिक धनतेरस और दीवाली जैसे त्योहार बीतने के बाद मांग में आई कमी के चलते सोने एवं चांदी की कीमतों में यह उल्लेखनीय कमी देखने को मिली। आइए इस बात पर नजर डालते हैं कि पिछले हफ्ते सोने एवं चांदी की कीमतों की चाल कैसी रही।

16 नवंबर, 2020: इस महीने की 16 तारीख को सोने का भाव 51,246 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, चांदी की कीमत 64,101 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

17 नवंबर, 2020: मंगलवार को सोने के दाम में 192 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस तरह सोने का भाव 51,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। वहीं, चांदी की कीमत 715 रुपये की टूट के साथ 63,386 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube