
29 अक्टूबर, बुधवार के दिन सोने में हल्की गिरावट (Gold Price) है। हालांकि चांदी (Silver Price Today) की चमक बरकरार है। कल सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई थी। दिवाली के बाद से ही सोने और चांदी में ताबड़तोड़ गिरावट हो रही है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोने और चांदी की क्या कीमत है?
आज सोने में हल्की गिरावट (Gold Price Today) है। लेकिन चांदी में तेजी (Silver Price Today) जारी है। दिवाली के बाद भी सोना (Gold Rate) और चांदी निवेशकों के बीच चर्चा में बने हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी का सीजन नजदीक है। इसके साथ ही दोनों में लगातार गिरावट हो रही है।
शादी सीजन में सोने की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। क्योंकि हमारे देश में लोग सोना सिर्फ निवेश के उद्देश्य से नहीं खरीदते। वे इसे परंपरागत उद्देश्यों से भी बाय करते हैं। आइए जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है?
Gold Price: कितना है सोने का भाव?
सुबह 10 बजे सोने में 108 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। अभी सोने का भाव 119,538 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। सोने ने अब तक 119,505 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 120,104 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
IBJA में कल शाम सोने की कीमत 118,043 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। कल शाम 22 कैरेट की कीमत 108,127 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 88,532 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 10.04 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 145,000 रुपये चल रहा है। इसमें 658 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। IBJA में कल शाम 1 किलो चांदी का भाव 141,896 रुपये चल रहा था।
आपके शहर में क्या है दाम?

पटना में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 119,710 रुपये है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 119,990 रुपये है। वहीं चांदी भी पटना में सबसे सस्ता है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 145,080 रुपये है। भोपाल और इंदौर में चांदी का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी 145,340 रुपये में मिल रही है।



