हमने बीजेपी को स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर बात करने के लिए मजबूर किया: केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास दिल्ली में हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने की हिम्मत नहीं है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर राजनीतिक बातचीत की दिशा को ही बदल दिया है.

अपनी सरकार की ओर से किए गए कार्यों के बारे में तारीफ करते हुए उन्होंने दावा किया कि बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को वोट देंगे.

केजरीवाल ने दिल्ली के सदर बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में कहा, ‘‘बीजेपी के पास दिल्ली में हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने की हिम्मत नहीं है क्योंकि हमने इस देश में राजनीति की दिशा को बदल दिया है और शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया है.”

लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ”हमने बीजेपी को स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर बात करने के लिए मजबूर किया है. यह बहुत बड़ी बात है.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube