हरियाणा में पहले दो घंटे में जींद जिले में सर्वाधिक मतदान, पंचकूला जिला चार प्रतिशत मतदान के साथ सबसे पीछे

चंडीगढ़। हरियाणा में 15वीं विधानसभा के लिए चल रहे मतदान के दौरान पहले दो घंटे में राज्य में 9.53 फीसदी मतदान हुआ है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर, पहलवान विनेश फोगाट समेत कई नेता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले एक घंटे के भीतर कैथल व अंबाला जिलों में ईवीएम के रुकने के कारण पांच से छह मिनट तक मतदान बाधित हुआ। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।

निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद नौ बजे तक अंबाला जिले में 11.87, भिवानी जिले में 9.72, चरखी-दादरी में 9.8, फरीदाबाद में 8.82, फतेहाबाद में 11.81, गुरुग्राम में 6.10, हिसार में 8.49, झज्जर में 8.43, जींद में 12.71, कैथल में 9.54, करनाल में 11.10 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र में 10.57 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ में 11.51 प्रतिशत, मेवात में 10.64 प्रतिशत, पलवल में 12.54, पंचकूला में 4.08, पानीपत में 7.49, रेवाड़ी में 9.27, रोहतक में 10.76, सिरसा में 9.87, सोनीपत में 7.98 तथा यमुनानगर जिले में 9.27 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube