‘हर घर तिरंगा’ अभियान, आज दिल्ली में सांसदों की बाइक रैली

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में देशभर में नौ अगस्त से शुरू ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विशेष आयोजन की घड़ी आ गई। आज अब से कुछ देरबाद राजधानी दिल्ली में संसद सदस्यों की तिरंगा बाइक रैली शुरू होगी।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आगाज की पूर्व संध्या पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि इस अभियान का समापन 15 अगस्त को होगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 अगस्त को इस अभियान की अहम शृंखला के तहत सांसदों की तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली सुबह 8 बजे भारत मंडपम (प्रगति मैदान) से शुरू होगी। रैली में शामिल सभी लोग इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पहुंचेंगे। स्टेडियम में तिरंगा बाइक रैली का समापन होगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube