हाथरस दुष्कर्म मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश अब जंतर मंतर में दिखा जन सैलाब

हाथरस दुष्कर्म मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। ऐसे में शुक्रवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी, भीम आर्मी से लेकर कई राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए।

बता दें ये प्रर्दशन पहले इंडिया गेट पर होने वाला था। दिल्ली पुलिस द्वारा इंडिया गेट के आस-पास धारा 144 लगाने के बाद प्रर्दशन स्थल में बदलाव किया गया है।

सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई नेता डी राजा भी इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर मंतर पहुंचे। सीताराम येचुरी ने कहा कि यूपी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। हमारी मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए।

दिल्ली के वाल्मिकी मंदिर में शुक्रवार को पीड़िता के लिए प्रार्थना सभा की गई। प्रार्थना सभा में कांग्रेज महासचिव प्रियंका गांधा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रार्थना सभा में प्रियंका गांधी ने कहा दुख की घड़ी में पीड़िता का परिवार अकेला है। हमारी बहन के साथ न्याय होना चाहिए। हमे अन्याय के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई तेज करनी होगी। मैं प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए यहां आई हूं।

हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास जी के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस करेगी  कैंडल मार्च। यह मार्च रायसीना रोड स्थित युवा कांग्रेस के कार्यालय से जंतर मंतर तक निकाली जाएगी।

हाथरस की घटना के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद। उन्होंने कहा कि मैं हाथरस का दौरा करूंगा। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक यूपी के सीएम इस्तीफा नहीं देते। मैं सुप्रीम कोर्ट से घटना का संज्ञान लेने का आग्रह करता हूं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube