हॉकी इंडिया में यूपी को पहली बार म‍िली अहम जिम्मेदारी: आर पी सिंह बने हाई परफार्मेंस के चेयरमैन

उप्र से किसी को हॉकी इंडिया में पहली बार मिली है यह अहम जिम्मेदारी।

वर्तमान में उत्तर प्रदेश खेल निदेशक की भूमिका निभा रहे डॉ. सिंह भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रहे हैं। उन्होंने सियोल एशियन गेम्स 1986 बीजिंग एशियन गेम्स-1990) और एशिया कप-1989) में देश के लिए पदक भी जीते हैं।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक और यूपी हॉकी के सचिव डॉ.आर पी सिंह के नाम बुधवार को एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। आर पी सिंह अब हॉकी इंडिया की हाई परफारमेेंस एंड डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन की भी जिम्मेदारी निभाएंगे। उनकी यह नियुक्ति एक फरवरी से प्रभावी होगी। बता दें कि हॉकी इंडिया में उत्तर प्रदेश से पहली बार किसी को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रहे डॉ. आरपी सिंह के नेतृत्व में यह कमेटी अब सभी भारतीय हॉकी टीमों जैसे सीनियर, जूनियर व सब-जूनियर वर्ग के खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों व उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए काम करेगी। यह कमेटी हॉकी खेल को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए भी तमाम योजनाओं बनाएगी। हाल ही में उन्हें भारतीय हॉकी टीम की चयन समिति का सदस्य बनाया गया था।
वर्तमान में उत्तर प्रदेश खेल निदेशक की भूमिका निभा रहे डॉ. सिंह भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रहे हैं। उन्होंने सियोल एशियन गेम्स 1986, बीजिंग एशियन गेम्स-1990) और एशिया कप-1989) में देश के लिए पदक भी जीते हैैं। इसके अलावा वर्ष 1986 लंदन विश्व कप में भी टीम का हिस्सा रहे हैैं। यही नहीं, डॉ. आर पी सिंह सब-जूनियर नेशनल, जूनियर नेशनल, स्कूल नेशनल, सीनियर नेशनल व सीनियर नेशनल गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हैैंै। उनकी देख-रेख में 2016 में लखनऊ में जूनियर हॉकी विश्व कप का आयोजन भी हो चुका है। यहां टीम इंडिया चैैंपियन बनी थी।

‘इस पद के साथ ही अब मेरी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। इस पद के लायक समझने के लिए हॉकी इंडिया को विशेष धन्यवाद देना चाहूंगा। एक बार फिर उत्तर प्रदेश को हॉकी का गढ़ बनाना है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तलाशने के साथ उन्हें सही प्लेटफार्म दिलाना मेरा सबसे अहम दायित्व रहेगा। हॉकी को लेकर सूबे में जल्द ही बदलाव नजर आएंगे। डॉ. आरपी सिंह, चेयरमैन, हॉकी इंडिया हाई परफार्मेंस कमेटी

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube