‘100 आउटस्टैडिंग एशियंस’ लिस्ट में शामिल हुए शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। शाहरुख और ऐश्वर्या का नाम 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया है। जी हां बता दें कि शाहरुख और ऐश्वर्या को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘एशियन जिऑग्राफ़िक’ की ओर से एशिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। पत्रिका ने ऐश्वर्या और शाहरुख को ‘ऐश्टॉनिशिंग एशियंस’ श्रेणी में सम्मानित करते हुए इस सूची में शामिल किया है।

साथ ही इन दोनों को मैगजिन के कवर पेज पर भी जगह दी गई है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में बॉलीवुड सेलेब्स, एक्टिविस्ट्स, क्रिकेटर्स और बिजनेसमैन के नाम शामिल हैं। शाहरुख और ऐश्वर्या के अलावा इस सूची में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, कारोबारी मुकेश अंबानी, अर्थशास्त्री अमत्र्य सेन, उद्योगपति किरण मजूमदार शॉ और लेखिका अरुंधती रॉय का नाम भी शामिल है।

वहीं बात करें वर्कफ्रंट की तो हालिया में ऐश्वर्या की फिल्म फन्ने खान रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर कुुछ खास असर नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में एक लंबे वक्त के बाद ऐश्वर्या और अनिल कपूर को एक साथ देखा गया। वहीं बात करें शाहरुख खान की तो शाहरुख की आने वाली फिल्म जीरो है, जो साल के अंत तक रिलीज होगी। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube