डा.आरपी सिंह को ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए सिफारिश

लखनऊ : पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व अब खेल प्रशासक के तौर पर हॉकी के प्रमोशन के लिए काम कर रहे यूपी के डा.आरपी सिंह का नाम ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए भेजा गया है। हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए भेजे नामांकन में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भी रहे डा.आरपी सिंह सहित आठ लोगों के नाम भेजे है। इसमें ध्यानचंद अवार्ड के लिए डा.आरपी सिंह के साथ एमसी संग्गाई इबेमाल का नाम भी भेजा गया है। दूसरी ओर ओलंपिक हॉकी टीम की सदस्य व लखनऊ हॉस्टल की पूर्व खिलाड़ी वंदना कटारिया का अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकन किया गया हैं। हॉकी इंडिया ने तीसरा ओलंपिक खेलने जा रहे गोलकीपर पीआर श्रीजेश, महिला हॉकी टीम की पूर्व सदस्य दीपिका का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामांकन किया है। अर्जुन अवार्ड के लिए वंदना कटारिया सहित हरमनप्रीत सिंह और नवजोत कौर का नाम भी भेजा गया है। हॉकी इंडिया ने कोच बीजे करियप्पा और सीआर कुमार का नाम द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भेजा है। पुरस्कार के लिए नामांकन पर वर्तमान में यूपी के खेल निदेशक डा.आरपी सिंह ने कहा कि पुरस्कार और सम्मान किसी भी आदमी को और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करता है। नामांकन के लिए मेरा नाम भेजे जाने की मुझे खुशी है। उन्होंने इसके साथ ही यूपी खेल विभाग के हास्टल में रही वंदना कटारिया के अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकन पर भी खुशी जताई।

उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डा.आरपी डा.आरपी सिंह भारतीय हॉकी टीम के भी कप्तान रहे हैं। डा.आरपी सिंह दो एशियन गेम्स (सियोल एशियन गेम्स 1986, बीजिंग एशियन गेम्स-1990), एशिया कप-1989) के भी पदक विजेता रहे है। उन्होंने विश्व कप (1986 लन्दन, 1990 लाहौर) में भी खेल चुके है। सिंह खेल कॅरियर में सुल्तान अजलान शाह जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की गोल्ड मेडलिस्ट टीम के भी सदस्य रहे डा.आरपी सिंह यूपी हॉकी के भी महासचिव है। डा.आरपी सिंह सब जूनियर नेशनल, जूनियर नेशनल, स्कूल नेशनल, सीनियर नेशनल व सीनियर नेशनल गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे है। उनकी देख-रेख में उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय से लेकर कई राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भी आयोजन हुआ है। इसमें 2016 में लखनऊ में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप और 2019 इंडो-फ्रांस महिला हॉकी टेस्ट सीरीज का भी आयोजन हुआ है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube