13 नवम्बर को है धनतेरस, जानिए क्या न खरीदें

हर साल आने वाला धनतेरस का पर्व इस साल 13 नवंबर के दिन यानी शुक्रवार को आने वाला है। वहीँ कुछ लोग इस पर्व को आज ही यानी 12 नवम्बर के दिन मना रहे हैं। आपको हम यह भी बता दें कि इस दिन देवताओं के वैद्य और औषधि के देवता धन्वंतरि की जंयती भी मनाई जाती है। कहा जाता है इस दिन धन्वंतरि जी की पूजा की जाती है और उनकी पूजा से बेहतर स्वास्थ्य और धन धान्य मिलता है। वैसे भी धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में लोग सोना, चांदी, बर्तन, विभिन्न आभूषण आदि खरीदते हैं और हर साल यह सब खरीदने से बड़े लाभ होते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए।

धनतेरस पर क्या न खरीदें-

1. लोहे की वस्तुएंं: कहा जाता है धनतेरस के दिन लोहे की वस्तुएं खरीदना वर्जित होता है क्योंकि यह शनिदेव का प्रतीक है। इस वजह से इन्हे धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए।

2. स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन: धनतेरस के दिन भूलकर भी स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। जी दरअसल इनको अशुभ मानते है क्योंकि यह राहु का प्रतीक होते हैं।

3. प्लास्टिक, कांच या चीनी मिट्टी की वस्तुएं: कहते हैं धनतेरस के दिन कांच, प्लास्टिक या चीनी मिट्टी की वस्तुएं नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि यह सभी शुभता का प्रतीक नहीं होती हैं।

4. काले रंग की वस्तुएं: कहा जाता है धनतेरस की खरीदारी में रंगों का भी बहुत महत्व होता है। ध्यान रहे इस दिन काले रंग की वस्तुओं की खरीदारी कभी भूल से भी ना करें।

5. मिलावटी वस्तुओं को न ले: कहा जाता है धनतेरस को मिलावटी वस्तुओं को खरीदने से सब अनर्थ हो जाता है। तो ऐसा कदापि न करें।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube