14 जनवरी को है पोंगल, यहाँ जानिए इससे जुडी महत्वपूर्ण बातें

तमिलनाडु का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व होता है पोंगल। यह पर्व हर बार पारंपरिक रूप से 4 दिनों तक मनाया जाने वाला पर्व है। ऐसे में इस साल यानी 2021 में यह पर्व 13 से 16 जनवरी तक मनाया जाने वाला है। वहीं पोंगल का मुख्य दिन 14 जनवरी को है। अब आज हम आपको बताने जा रहें हैं पोंगल की मुख्य बातें।

पोंगल की मुख्य बातें –

* आप सभी को बता दें कि पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख पर्व है। जी दरअसल तमिल परिवार पोंगल को हर्षोउल्लास से मनाते हैं।

* कहा जाता है मकर संक्रांति पर नई फसल के आगमन की खुशी में इसे मनाया जाता है और इस पर्व का अर्थ होता है खिचड़ी।

* जिस दिन यह पर्व होता है उस दिन नए मटके में नए चावल, नया गुड़ तथा ताजे दूध से मीठी खिचड़ी बनाई जाती है।

* आपको बता दें कि वैसे तो यह पर्व 13 जनवरी से प्रारंभ हो जाता है लेकिन मुख्य रूप से इसे एक ही दिन मनाया जाता है। 13 जनवरी को सुबह के समय 5 बजे घर की पुरानी चीजों को घर के बाहर जलाया जाता है और उसके बाद इंद्र देवता का पूजन होता है।

* पोंगल के दिन फसल की कटाई का उत्‍सव होता है।

* 14 जनवरी को पेरूम पोंगल मनाते हैं और इस दिन नए धान की मीठी खिचड़ी मुख्य व्यंजन होती है।

* 15 जनवरी को भट्ट पोंगल मनाते हैं। इस दिन गौ पूजन होता है।

* 16 जनवरी को तमिल परिवार एक-दूसरे के घर पोंगल बधाई देने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube