15वीं शिवानी कप संडे ओपन प्राइजमनी चेस टूर्नामेंट 25 नवम्बर को

लखनऊ। लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 25 नवम्बर को 15वीं शिवानी कप संडे ओपन प्राइजमनी चेस टूर्नामेंट मानसरोवर योजना, शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में खेला जाएगा। लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर दुबे ने बताया कि शिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में इस बार कुल 30,200 रूपए की इनामी राशि दांव पर होगी। वहीं नियमित श्रेणियों ओपन, अंडर-16 आयु वर्ग, अंडर-14 आयु वर्ग व अंडर-10 आयु वर्ग के अलावा वेटरन, दिव्यांग व महिला श्रेणी के आयु वर्गाे में मुकाबले होंगे जो स्विस सिस्टम और फिडे नियमों के तहत पांच राउंड के खेले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सभी वर्ग के विजेताओं को ट्राफी व नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं ओपन वर्ग, वेटरन, दिव्यांग व महिला श्रेणी में पहले दस विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा जबकि अंडर-16, अंडर-14 व अंडर-10 आयु वर्ग में पहले आठ खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।  प्रतियोगिता का प्रविष्टि शुल्क 300 रूपए है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि ऑनलाइन भी टूर्नामेंट की ईमेल आईडी  shivanichessacademy@gmail.com  पर 24 नवम्बर को सुबह 9ः00 बजे तक दे सकते है। वहीं आयोजन स्थल पर 25 नवम्बर को सुबह 9ः30 बजे तक भी खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नः 7459899385 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube