15 घंटे के भीतर बदलेगा 23 राज्यों का मौसम, पहाड़ों पर भूस्खलन की चेतावनी

 भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का अनुमान है। वहीं, अगले 15 घंटे में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित 23 राज्यों में मूसलाधार हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है।

असम-मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में गरज-चमक और बिजली कड़कने की भी संभावना है। वहीं कई पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की आशंका है।

दक्षिण भारत में आंधी-तूफान का अलर्ट

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति वाली हवाओं का अनुमान है। आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं।

आने वाले दिनों में दक्षिण भारत में बारिश और बढ़ने की संभावना है। केरल और माहे में 2 से 6 अक्टूबर तक अच्छी खासी बारिश हो सकती है, जबकि तटीय कर्नाटक में 3 से 6 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है। 4 से 6 अक्टूबर के बीच केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम रहेगा साफ

आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि 6 अक्टूबर से इन इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उत्तराखंड में 5 अक्टूबर से बारिश शुरू होने और 7 अक्टूबर को अच्छी बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में भी 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई हिस्सों से वापस लौट रहा है। अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाकी हिस्सों से इसकी और वापसी होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me