16 फरवरी को है बसंत पंचमी, राशिनुसार करें सरस्वती मंत्र का जाप

हर साल मनाया जाने वाला वसंत पंचमी का पर्व इस साल भी आने वाला है। इस दिन को मां सरस्वती के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है। इस दिन माँ सरस्वती को खुश करने के लिए राशि के अनुसार वंदना करने से बड़े लाभ होते हैं। कहा जाता है वसंत पंचमी के दिन राशि के अनुसार मंत्र जपने से मां शारदा सुख, संपत्ति, विद्या, बुद्धि, यश, कीर्ति, पराक्रम, प्रतिभा और विलक्षण वाणी का आशीर्वाद देती है। इस साल वसंत पंचमी 16 फरवरी को मनाई जाने वाली है। ऐसे में आपके लिए आज हम लेकर आए हैं आपकी राशि के अनुसार सरस्वती मंत्र। इन मन्त्रों का आप जाप करेंगे तो आपको बड़े लाभ हो सकते हैं। आइए बताते हैं राशि के अनुसार मंत्र।

राशि के अनुसार वसंत पंचमी के मंत्र-

मेष- ॐ वाग्देवी वागीश्वरी नम:
वृषभ- ॐ कौमुदी ज्ञानदायनी नम:
मिथुन- ॐ मां भुवनेश्वरी सरस्वत्यै नम:
कर्क- ॐ मां चन्द्रिका दैव्यै नम:
सिंह- ॐ मां कमलहास विकासिनी नम:
कन्या- ॐ मां प्रणवनाद विकासिनी नम:
तुला- ॐ मां हंससुवाहिनी नम:
वृश्चिक- ॐ शारदै दैव्यै चंद्रकांति नम:
धनु- ॐ जगती वीणावादिनी नम:
मकर- ॐ बुद्धिदात्री सुधामूर्ति नम:
कुंभ- ॐ ज्ञानप्रकाशिनी ब्रह्मचारिणी नम:
मीन- ॐ वरदायिनी मां भारती नम:

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube