2021 की पहली तिमाही तक 50 करोड़ लोगों को दी जाएगी खुराक, क्‍या है WHO के वैक्‍सीन वितरण का रोडमैप

कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की यह खबर आपको राहत प्रदान करने वाली हो सकती है। डब्‍ल्‍यूएचओ ने उम्‍मीद जाहिर की है कि 2021 की पहली तिमाही तक 50 करोड़ लोगों को वैक्‍सीन की खुराक दी जाएगी। संगठन ने शुक्रवार को वैक्‍सीन वितरण का रोडमैप जारी करते हुए कहा कि COVAX कार्यक्रम में शामिल 189  मुल्‍कों में टीके के समान वितरण को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

प्रथम चरण में जोखिम वाले लोगों को चिन्हित किया गया

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि वैक्‍सीन वितरण के प्रारंभिक चरण में सर्वाधिक जोखिम वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। प्रथम चरण में हेल्‍थवर्कर्स के बाद फ्रंट लाइन पर काम करने वाले लोगों को यह वैक्‍सीन मुहैया कराई जाएगी। इन दोनों ग्रुपों को वैक्‍सीन देने के बाद सीनियर सिटीजन को चिन्हित किया गया है। डब्‍ल्‍यूएचओ को कहना है कि प्रथम चरण में करीब दुनिया की 20 फीसद आबादी को वैक्‍सीन की डोज मुहैया कराने का लक्ष्‍य रखा गया है।  डब्‍ल्‍यूएचओ के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ सौम्‍या स्‍वामीनाथन का कहना है कि कोरोना वायरस के हाई जोन में रहने वाले 20 फीसद लोगों पर उनकी पहली नजर है। इसमें स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी और 60 वर्ष की उम्र के ऊपर के लोग शामिल हैं। बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के उपचार में जुटे लाखों कर्मचारी अपनी जान गवा चुके हैं। दूसरे, कोरोना वायरस से ज्‍यादातर मौते उम्रदाराज के लोगों की हुई हैं। खासकर 60 वर्ष के ऊपर के लोगों पर कोरोना वायरस का ज्‍यादा प्रकोप रहा है। इसका बड़ा कारण उनका कमजोर इम्‍युन सिस्‍टम रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube