2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा

2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा

लखनऊ। बरेली में समाजवादी पार्टी दलित संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राम करन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी ने बरेली के ग्राम हिम्मतपुर में सभा को संबोधित कर कहा कि भाजपा सरकार संविधान के लिए नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रही है। संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिये 2022 में  अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा।

समाजवादी पार्टी ही समाज के कमजोर वर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ती है। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया और बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के विचारों को श्री अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं।

 इस मौके पर मौजूद रहे इं0 अगम मौर्य ज़िलाध्यक्ष बरेली, आदेश यादव गुड्डू पूर्व प्रमुख, भुवनेश यादव जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, रविन्द्र यादव, ब्रजेश श्रीवास्तव, ऋषि पाल पहाड़िया, सतेंद्र श्रीवास्तव, जय प्रकाश भास्कर, असलम खां साहब, गौरव जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube