MainSlideब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

एन. बीरेन सिंह दूसरी बार बने मणिपुर के मुख्यमंत्री

इम्फाल 21 मार्च।भाजपा नेता एन.बीरेन सिंह ने दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

राजभवन में राज्यपाल ला. गणेशन ने उन्हें शपथ दिलाई। पांच विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इनमें भाजपा विधायक बिस्वजीत, वाई. खेमचंद, सुश्री नेमचा किपजेन, और के. गोविंदासतथा नागा पीपुल्स फ्रंट के अवांगबो न्यूमेल शामिल हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक सहित कई वरिष्ठ नेता समारोह में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button