MainSlideब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भाजपा के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

मुबंई 03 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी के राहुल नार्वेकर आज महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।

श्री नार्वेकर को 164 और महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी को 107 वोट मिले। पार्षद के रूप में राजनीतिक सफर शुरू करने वाले नार्वेकर को 2015-16 के लिए कॉमन वेल्थ संसदीय बोर्ड के सर्वश्रेष्ठ वक्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

नार्वेकर को अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने अधिकारियों से उन विधायकों के नाम लिखने को कहा जिन्होंने शिवसेना द्वारा जारी किए गए व्हिप के खिलाफ मतदान किया। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान की वीडियोग्राफी की गई है।इससे पहले शिवसेना और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले दोनों गुटों ने विधायकों को अपने-अपने उम्मीदवारों को मतदान का निर्देश देते हुए व्हिप जारी किया था।

288 सदस्यीय विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार कल विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना करेगी।महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले खेमे के मुख्य सचेतक भरत गोगावाले द्वारा भेजे गए पत्र को रिकॉर्ड में ले लिया है। पत्र में शिवसेना के 16 विधायकों द्वारा व्हिप के उल्लंघन का जिक्र है।

Related Articles

Back to top button