खेल जगत

पूर्व कप्तान MS धोनी ने का बड़ा ऐलान, बताया कैसे जीतेंगे वर्ल्ड कप

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 25 सितंबर (रविवार) को एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल धोनी ने भारत में ओरियो बिस्किट (OREO) को लॉन्च किया है। इसके साथ ही कैप्टेन कूल ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 से इसका कनेक्शन भी खोज लिया है।  बता दें कि धोनी ने शनिवार (24 सितंबर) को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक संदेश पोस्ट करते हुए बताया कि वह 25 सितंबर को दो बजे एक रोमांचक खबर साझा करने के लिए लाइव आएँगे। धोनी की इस घोषणा की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी और फैन्स ने तरह-तरह की अटकलें लगाना शुरू कर दी थी। कई फैन्स ने तो धोनी के IPL से भी रिटायरमेंट की बातें करना शुरू कर दी थी। मगर, अब इस खबर से पूरे विश्व के क्रिकेट फैन्स को राहत मिली होगी। फिलहाल एमएस धोनी के आईपीेएल रिटायरमेंट को लेकर चल रहे अटकलों पर विराम लग गया है।  एमएस धोनी ने लाइव आकर कहा है कि, ओरियो इस बार हमें कप जिता सकता है। वर्ष 2011 में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था, उससे पहले Oreo लॉन्च हुआ था। यदि ओरियो फिर से लॉन्च होता है, तो इस साल भारत की जीत।। अब कनेक्शन क्लियर हो गया। चलें ओरियो को फिर से लॉन्च करते हैं। भारत में पहली बार ओरियो को प्रेजेंट करते हैं। मैं 2011 को फिर से वापस लेकर आ रहा हूं। इतिहास बनाने और इसे फिर से दोहराने के लिए आप भी आगे आएं।’

Related Articles

Back to top button