बाजार

निक्की 225 में, 1987 के बाद सबसे बड़ी गिरावट

जापान के शेयर सूचकांक निक्की 225 में सोमवार को भारी बिकवाली के कारण 12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी के बीच यह गिरावट आई। सूचकांक निक्की सोमवार दोपहर तक 4,490 अंक से अधिक गिरकर 31,419.66 अंक पर आ गया। इसमें शुक्रवार को 5.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी। दो कारोबारी सत्र की यह अभी तक की सबसे अधिक गिरावट रही।

निक्की में अक्टूबर 1987 में 3,836 अंक या 14.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी जिसे ‘ब्लैक मंडे’ (Black Monday) करार दिया गया था। बैंक ऑफ जापान (बीओजे) के बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर बढ़ाने के बाद से तोक्यो में शेयर की कीमतों में गिरावट आई है।

दुनिया भर के बाजारों पर पड़ा असर
बता दें कि जापान के शेयर बाजार में इस बड़ी गिरावट का दुनिया भर के बाजारों पर नेगेटिव असर पड़ा है। एशियाई बाजार जहां बड़ी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं वहीं अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट लेकर बंद हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button