21 को जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे केंद्रीय कर्मचारी

रतलाम (मध्य प्रदेश) : केंद्रीय कर्मचारी लगातार पिछले 2 वर्षों से सरकार के आश्वासन के सहारे अपने आंदोलन को कुछ समय के लिए टालते रहे, लेकिन अब पिछले कुछ समय से फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा लगातार रेल मंत्री, चेयरमैन रेलवे बोर्ड ग्रह मंत्री आदि से लगातार केंद्रीय कर्मचारियों में सरकार के प्रति अपनी नाराजगी को जाहिर कर चुके हैं। अब अपनी विभिन्न मांगों को लेकर केद्रीय कर्मचारी आगामी 21 फरवरी को दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन रतलाम मंडल के प्रवक्ता प्रकाश व्यास ने बताया कि शुक्रवार को एनसी-जेसीएम के पदाधिकारियों ने सचिव शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर केंद्रीय कर्मचारियों एवं राज्य सरकारों के कर्मचारियों की सरकार के प्रति हो रही नाराजगी को जाहिर किया। गृहमंत्री ने तमाम समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराने का आश्वासन दिया ! एनसी जेसीएम के सभी पदाधिकारियों ने 21 फरवरी को जंतर मंतर दिल्ली पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करो एवं न्यू पेंशन स्कीम समाप्त करो को लेकर क्या जाएगा! यह भी निर्णय लिया गया कि 13 मार्च को समस्त केंद्रीय कर्मचारी अपने अपने कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे!

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube