29 अक्टूबर से शुरू होगी राज्य स्तरीय सीनियर महिला हैंडबाल प्रतियोगिता

लखनऊ। राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग महिला हैंडबाल प्रतियोगिता 29 अक्टूबर से शुरू होगी। आजमगढ़ में होने वाली यह प्रतियोगिता एक नवम्बर तक चलेगी। राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।इसकी तैयारियां जिला और मंडल स्तर पर शुरू हो गयी हैं।

लखनऊ मंडल में जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया चौक स्टेडियम में 20 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से होगी। वहीं मंडल स्तरीय ट्रायल्स प्रतियोगिता 21 अक्टूबर को साढ़े नौ बजे से होनी है। इस संबंध में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय ट्रायल्स के लिए खिलाड़ियों को समय से पहुंचने का निर्देश दिया गया है, जिससे टीम को समय से तैयार किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube