3 राउंड फायरिंग, बालकनी के नेट को चीरते हुए घर के अंदर घुसी गोली, हमले के बाद बढ़ाई गयी Salman Khan की सिक्योरिटी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह दो लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। इस फुटेज में, दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये और अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की और फिर वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में मौजूद है और घटना की जांच कर रही है।

अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग पर मुंबई के डीसीपी राज तिलक रौशन ने कहा, ‘आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस को 3 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।’
जानकारी के लिए बता दें, सलमान खान अपने घर की जिस बालकनी पर आकर फैंस से रूबरू होते हैं, वहीं पर बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंदाज दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बदमाशों द्वारा फायर की गयी दो-तीन गोलियां दीवार पर जाकर लगी। एक बालकनी के नेट को चीरते हुए अभिनेता के घर में जाकर घुस गयी।
पिछले वर्ष मार्च में अभिनेता के दफ्तर को एक ई-मेल भेजकर खान को धमकी दी गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी समेत अन्य धाराओं में एक प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी प्रशांत गुंजालकर द्वारा बांद्रा पुलिस को दी गई एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube