3 यू.पी. नेवल यूनिट एनसीसी  में आयोजित हुआ ‘बी’ एवं ‘सी’ प्रमाण-पत्र वितरण समारोह

लखनऊ : 3 यू.पी. नेवल यूनिट एनसीसी, लखनऊ में 09 जुलाई 2024 को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों को ‘बी’ और ‘सी’ प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर यूनिट के कमान अधिकारी कमांडर गौरव शुक्ला, पी आई स्टाफ और कैडेटों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह की शुरुआत कमान अधिकारी ने अपने प्रेरणादायक भाषण के साथ की, जिसमें उन्होंने कैडेटों को उनके कर्तव्यों और भविष्य की चुनौतियों के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि ये प्रमाण पत्र केवल उनके प्रशिक्षण और समर्पण का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि देश की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी प्रमाण हैं। उन्होंने कैडेटों को एक प्रेरक व्याख्यान भी दिया, जिसमें उन्हें अपने करियर के लक्ष्यों को निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा समय प्रबंधन पर बहुमूल्य जानकारी दी ।

पीआई स्टाफ ने भी अपने अनुभव साझा किए और कैडेटों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह के अंत में प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया, जिसमें कैडेटों के चेहरों पर गर्व और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। इस समारोह ने सभी उपस्थित लोगों के मन में देशभक्ति और सेवा भाव का संचार किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube