राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपये की उछाल के साथ फिर से 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के रिकॅार्ड स्तर पर पहुंच गया। दरअसल, चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार होने के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं जिससे भारतीय निवेशकों का सोने के प्रति आकर्षण बढ़ा है। औद्योगिक इकाइयां और सिक्का निर्माता की ओर से लिवाली बढ़ने के कारण चांदी भी 1150 रुपये के उछाल के साथ 43,000 रुपये प्रति किलो हो गया। सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत 1,503.30 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक चली गईं।