40 की उम्र में दिखना है 20 का ये फेस पैक लगाना कर दें शुरू

बढ़ती उम्र का सबसे बुरा असर त्वचा पर पड़ता है और त्वचा बेजान हो जाती है. जैसे ही 40 की आयु पार करती हैं तो आपके चेहरे पर झुर्रियां अलग ही दिखाई देने लगती हैं. महिलाओं को त्वचा से जुड़ी कई तरह की परेशानियां भी होने लग जाती हैं और चेहरे पर दाग-धब्बे, टैनिंग, आंखों के नीचे काले हो जाते हैं. ऐसे में उन्हें खूबसूरती के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट अपनाने पड़ते हैं जिससे उनका लुक बेहतर बना रहे. अगर 40 की उम्र में भी आपको 20 का दिखना है तो इन फेस पैक्स को अपनाएं. 

बेसन और दही
नियमित रूप से बेसन और दही का फेस फैक चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा सुंदर बनी रहती है. आप एक चम्मच बेसन लेकर उसमें दही मिला दें. फिर इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. इस पेस्ट को आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें. आप चाहें तो इस अपने हाथों पर भी लगा सकते हैं. इस पेस्ट को आप 20 मिनट तक सूखने दें और 20 मिनट के बाद इसे पानी की मदद से साफ कर दें. ये पेस्ट हफ्ते में तीन दिन जरूर लाएं.

चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध
रोज रात को सोने से पहले आप अपने चेहरे पर कच्चा दूध लगाया करें. कच्चा दूध लगाने से चेहरे का निखार बरकरार रहता है. इसके अलावा गुलाब जल चेहरे पर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है और चेहरे में दाग धब्बे भी नहीं होते हैं.

मुल्तानी मिट्टी का लेप
मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने से चेहरे से जुड़ी कई तकलीफों से राहत मिल जाती है. आप थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल या पानी मिला दें और इसका घोल तैयार कर लें. इस घोल को आप अपने चेहरे पर लगा लें. ये लेप चेहरे पर लगाने से चेहरे के खुले रोमछिद्र बंद हो जाएंगे. साथ में ही आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे से भी सही हो जाएंगे.

आलू और हल्दी का फेस पैक
आलू में अगर हल्दी को मिलाकर लगाया जाए तो चेहरा एकदम साफ हो जाता है. आप इन दोनों चीजों को मिलाकर अपने चेहरे पर कम से कम आधा घंटे तक लगा रहने दें. इस पैक को लगाने से आपके चेहरे की रंगत गोरी बनी रहेगी और बढ़ती आयु में भी आपके चेहरे की त्वचा जवां ही लगेगी. आलू और दूध के पेस्ट को हफ्ते में तीन दिनों तक चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे के दाग धब्बे एकदम दूर हो जाएंगे.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube